अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की ऑन स्क्रीन मां निरूपा रॉय आज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वो अपने बेटों के आपसी झगड़े के कारण चर्चा में हैं। निरूपा रॉय की डेथ 2004 में ही हो गई थी। लेकिन आज उनकी मौत के इतने साल बाद उनके बेटे उनकी संपत्ति को लेकर आपस में लड़ रहे हैं।
उनकी संपत्ति का विवाद उनकी मौत के समय से ही शुरू हो गया था। निरूपा राय की डेथ के बाद उनके पति कमल राय का इस प्रॉपर्टी पर लीगल अधिकार था, पर साल 2015 में इनकी भी डेथ हो गई। पति की मौत के बाद से ही दोनों बेटों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद और भी बढ़ गया।