Monday, March 17, 2025
HomeUncategorizedबालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की...

बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 20 से अधिक लोगों की मौत

बालाघाट। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से अधिक मजदूरों की इसमें मौत हो गई जबकि करीब 6 गंभीर घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है अभी केवल तीन ही मजदूरों को जिंदा निकाला गया है।

बताया जाता है क‍ि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसमें मजदूर जिंदा जल गए। अाग में 40 से 45 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। पानी से आग बुझाने के दौरान भी धमाके हो रहे हैं। आग पर काबू पाने के बाद ही वहां फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जाएगा। सभी मजदूर भरवेली खैरी व भटेरा के थे। घटना खैरी स्थित वारसी स्थाई पटाखा की है। बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का आलम था। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में भी बालाघाट जिले के किनारपुर में एक अवैध फटाका फैक्ट्री में धमाका हुआ था। तब तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। करीब एक दर्जन घायल हुए थे। 

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments