Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedअब मुंबई में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन

अब मुंबई में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन

मुंबई। कानपुर के बाद मुंबई में एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके चलते व्यस्त सेंट्रल लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई। इससे दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 5.53 बजे कल्याण और विट्ठलवाड़ी स्टेशनों के बीच हुआ। उपनगरी ट्रेन कुर्ला-अंबरनाथ के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते कल्याण और अंबरनाथ के बीच उपनगरी सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

लंबी दूरी की ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया गया। मध्य रेलवे के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि अप गाड़ियों की आवाजाही सुबह करीब साढ़े नौ बजे बहाल कर दी गई और दोपहर 12.20 बजे पांचों डिब्बों को पटरी से हटा दिया गया।

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा ने मौका मुआयना किया। इस बीच, मध्य रेलवे ने बताया कि लंबी दूरी की सीएसटी-पुणे डेक्कन क्वीन और सीएसटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस रद कर दी गई।

19 ट्रेनों को मार्ग बदलकर ठाणे-दिवा-पनवेल-कर्जत के रास्ते चलाया गया। गौरतलब है कि बुधवार सुबह कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments