Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedआतंकः PAK के मस्तंग में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत; संसद के...

आतंकः PAK के मस्तंग में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत; संसद के डिप्टी चेयरमैन जख्मी

इस्लामाबाद.पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रॉविन्स में हुए एक ब्लास्ट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हुए हैं। ब्लास्ट काफी बड़ा था और इसमें PAK संसद के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की नमाज ठीक बाद मस्तंग में ब्लास्ट हुआ। इस वक्त अब्दुल गफूर एक मदरसे में स्पीच के बाद बाहर आ रहे थे।

पाक मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट की फुटेज बताती हैं कि हैदरी उस वक्त कार में बैठे हुए थे और उनका ड्राइवर इस ब्लास्ट में मारा गया। हैदरी की कार भी ब्लास्ट में बुरी तरह से तबाह हो गई।

हैदरी मौलाना फजलुर रहमान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) से ताल्लुक रखते हैं।
क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर मस्तंग में हुए ब्लास्ट को सुसाइड अटैक माना जा रहा है। सीनियर पुलिस अफसर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि इस धमाके में 30-40 लोग जख्मी हुए हैं। हैदरी को भी कुछ चोटें आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदरी को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में भी हैदरी ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

PAK के दुनिया न्यूज से बातचीत में हैदरी बोले, “मैं जिंदा हूं। अल्लाह ने मेरी जिंदगी बचा ली। अचानक ब्लास्ट हुआ और विंडस्क्रीन के टुकड़े आकर मुझे लगे। मैं घायल हूं लेकिन सेफ हूं। जो लोग मेरे पास बैठे थे वो बुरी तरह घायल हुए हैं।”

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments