दिल्ली। आज आपकी निजी जानकारियां कितनी आसानी से लीक हो सकती है, इसका एक नमूना है कि ये एक रुपए से भी का कीमत में उपलब्ध है। निजी जानकारियों में अापकी ईमेल आईडी, फोन नंबर, उम्र, वैवाहिक स्थिति, आय से लेकर प्रोफेशन तक इतनी कम कीमत में बिक रही है।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक डाटा ब्रोकर लोगों की निजी जानकारियों को हैक करते हैं और फिर इसे बेचते हैं। हैकर्स 10 से 15 हजार में बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली के एक लाख लोगों के पर्सनल जानकारियां साझा कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ब्रोकर्स मुफ्त सैंपल भेजते हैं। एक्सेल शीट में बेंगलुरु के लोगों की निजी जानकारी, पता और आय होती है।
हैदराबाद के रहने वाले राजशेखर ने कहा कि यह बहुत डराने वाली बात है। उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल, पता बाजार में मौजूद था। यह पूरी जानकारी गुड़गांव के एक डाटा ब्रोकर से ली गई थी, जिसने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के 3000 लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी थी। इसकी कीमत महज 1000 ही थी। इतना ही नहीं डाटाबेस में नाम, पता, फोन नंबर जैसी जानकारियां मौजूद थी। साथ ही एक शख्स के पास कितने क्रेडिट, डेबिट और प्रीमियम कार्ड हैं, इसकी भी जानकारी है।
ब्रोकर ने यह भी बताया कि बेंगलुरु, दिल्ली, एनसीआर के 1.7 लाख लोगों की ऐसी जानकारी 7,000 रुपये में दी जा सकती है।