Friday, January 30, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबियत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से जाएंगी मेदांता...

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबियत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से जाएंगी मेदांता हॉस्पिटल

पीलीभीत में सतर्कता समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबियत बिगड़ गई। पथरी के दर्द के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। तुरंत ही जिला अस्पताल में सभी बड़े डॉक्टर बुला लिए गए। वहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने के लिए बरेली से हेलीकॉप्टर मंगाया गया है। मेनका जापानी इन्सेफेलाइटिस के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत आई थीं।
मेनका गांधी दो दिन के दौरे पर पीलीभीत आई थीं। अब तबियत खराब होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गॉल ब्लॉडर में स्टोन के दर्द के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। पथरी करीब 15 mm की है। डॉ महेश चंद्रा, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. एसके मित्रा केंद्रीय मंत्री का इलाज कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के सभी बड़े डॉक्टर अभी जिला अस्पताल में बुला लिए गए हैं। बरेली से आ रहा हेलीकॉप्टर पीलीभीत पुलिस लाइन में लैंड करेगा।
जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि मेनका गांधी का उपचार चल रहा है। उन्हें अभी आपातकालीन कक्ष में रखा गया है। उन्होंने काफी राहत महसूस की है। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए एयर एमवुलेन्स बुलाई गई है। उसके पंहुचते ही उन्हें रवाना कर दिया जाएगा। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि मेनका गांधी को अब राहत है। उनका उपचार चल रहा है।
RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments