Wednesday, September 3, 2025
HomeUncategorizedक्या आज इंदौर में थमेगा मुंबई का विजयी रथ

क्या आज इंदौर में थमेगा मुंबई का विजयी रथ

आईपीएल 2017 में गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। यह किंग्स इलेवन का होम ग्राउंड है और उसके सामने मुंबई इंडियंस के विजय रथ को रोकने की चुनौती रहेगी। मुंबई इंडियंस लगातार चार मैच जीत चुकी है जबकि किंग्स इलेवन को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

किंग्स इलेवन ने इस मैदान पर अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की टीम के लिए मुंबई के विजयी क्रम को रोकना आसान नहीं होगा।

मेजबान टीम इस मैच में हाशिम अमला की जगह मार्टिन गप्टिल को मौका दे सकती है। इसी प्रकार इयोन मॉर्गन की जगह शॉन मार्श को भी मौका मिल सकता है। गेंदबाजी आक्रमण में भी एक बदलाव कर अनुरित सिंह या स्वप्निल सिंह को शामिल किए जाने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस ने वैसे तो लगातार पिछले चार मैच जीते हैं, लेकिन इस मैच में मिचेल मैक्लेनाघन की जगह अनुभवी मिचेल जॉनसन को आजमाया जा सकता है। जॉनसन से बुधवार को नेट्‍स पर काफी गेंदबाजी कराई गई। इसके अलावा टीम में किसी परिवर्तन की संभावना नहीं है। टीम प्रबंधन को कप्तान रोहित शर्मा से यहां बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। नितिश राणा, किरोन पोलार्ड और पांड्‍या ब्रदर्स टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

टॉस महत्वपूर्ण : होलकर स्टेडियम में आईपीएल के तहत अभी तक खेले गए सभी मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमें विजयी हुई है। इसके मद्देनजर टॉस बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी।

टीमें (संभावित) : मुंबई इंडियंस : पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नितिश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्‍या, हार्दिक पांड्‍या, हरभजनसिंह, मिचेल मैक्लेनाघन/मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब: हाशिम अमला/मार्टिन गप्टिल, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), इयोन मॉर्गन/शॉन मार्श, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, संदीप शर्मा, अनुरित सिंह/स्वप्निल सिंह।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments