Friday, October 24, 2025
HomeUncategorizedगुंडे मेरे कमरे की तलाशी लेना चाहते थे: बंगले पर हमले के...

गुंडे मेरे कमरे की तलाशी लेना चाहते थे: बंगले पर हमले के बाद बोले मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी के 159 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात घर हमला हुआ है। घटना के वक्त तिवारी अपने घर पर नहीं थे। हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से नाराज तिवारी ने आशंका जताई है कि हमलावरों को पुलिस का समर्थन हासिल था।

जानकारी के अनुसार एक रोड रेज की घटना के बाद मनोज तिवारी के घर रात 10 बजे के आसपास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह एक जानलेवा हमला था जिसमें मेरे दो लोग घायल हुए हैं। यह एक बड़ा षडयंत्र नजर आ रहा है, जो पुलिस के समर्थन से हुआ। किसी को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस के अनुसार रविवार रात मनोज तिवारी के घर पास एक मोड़ पर तिवारी के स्टाफ की गाड़ी अन्य कार से भिड़ गई। टक्कर मामूली थी लेकिन इस पर कहासुनी हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मुझे नहीं पता हमलावरों की हमले के पीछे क्या सोच थी लेकिन वो काफी दुर्व्यवहार कर रहे थे और पुलिस से भी नहीं डर रहे थे। उनकी संख्या 7-8 थी। फिलहाल पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments