कटक। कटक वनडे इंडियन टीम के लिए रिकॉर्डतोड़ रहा। एक तरफ युवराज ने कई रिकॉर्ड तोड़े, तो दूसरी तरफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इंडिया के ‘सिक्सर किंग’ बने। महेंद्र सिंह धौनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बने। इस मैच में धौनी ने करियर का सर्वाधिक स्कोर किया।
धौनी के नाम 203 छक्के-
धौनी ने 134 रन की पारी खेली और इस दौरान छह छक्के लगाये। अपना 285वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।
इन्होंने भी लगाए 200 से ज्यादा छक्के-
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाये हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238), धौनी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) का नंबर आता है। धौनी ने हालांकि इनमें से सात छक्के एशिया एकादश के लिये लगाये हैं।
धौनी के बाद इनका नंबर-
भारत के लिये उन्होंने 196 छक्के जड़े हैं और इस तरह से उन्होंने तेंदुलकर के 195 छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत के लिये वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धौनी और तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली (189), युवराज (150), वीरेंद्र सहवाग (131), सुरेश रैना (120) और रोहित शर्मा (117) का नंबर आता है।
धांसू धोनी बने सिक्सर किंग
RELATED ARTICLES
Continue to the category