Thursday, November 13, 2025
HomeUncategorizedनींद में लोग क्या-क्या कर बैठते हैं, पढ़ें सच्ची घटनाएं

नींद में लोग क्या-क्या कर बैठते हैं, पढ़ें सच्ची घटनाएं

 

मल्टीमीडिया डेस्क। अक्सर हम नींद लेने के बाद जागते हैं तो अपने नित्यकर्म में लग जाते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो नींद के दौरान भी अजीब काम कर बैठते हैं। इसमें सबसे बड़ी ताज्जुब की बात तो यह रहती हैं कि वह व्यक्ति जब जागता है तो उसे इस बात की जानकारी ही नहीं रहती है कि उसने नींद में यह कार्य कर दिया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लोगों की सच्ची घटनाओं के बारे में, जो नींद में भी काम कर चुके हैं या अगली सुबह जब जागे तो उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव हो चुका था।
– ब्रिटेन में 1962 के करीब रोलिंग स्टोन बैंड की धूम मची हुई थी। इस रोलिंग बैंड को शुरू किया था ख्यात गिटारिस्ट कैथ रिचर्ड ने। 18 दिसंबर 1943 को पैदा हुए कैथ रिचर्ड में गिटार के प्रति गजब की दीवानगी थी। रिचर्ड के बारे में कहा जाता है कि वह जब नींद में रहते थे, तब भी गिटार बजा लेते थे।
हालांकि जब वे जागते थे तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं रहती थी। एक बार तो उनकी साथ अजीब किस्सा हुआ। उन्होंने बताया था कि एक सुबह जब वे जागे थे तो उन्होंने रात में ही नींद में एक नई धुन बना ली थी। सुबह भी जब उस धुन को गुनगुनाया तो उसी को आधार पर फिर पूरा गीत तैयार कर लिया।
– यह कहानी आपको फिल्म Groundhog Day की स्टोरी जैसी लग सकती है, लेकिन यह एक हकीकत है। विलियम नाम के एक व्यक्ति को 14 मार्च 2005 को दोपहर 1.40 तक की सभी घटनाएं याद थी। इसी दिन उन्हें दांत में दर्द होने के कारण रूट कैनल से पहले एनेस्थेसिया दिया गया।
90 मिनट के लिए विलियम को बेहोश किया गया था। लेकिन जब उन्हें होश आया तो उसके बाद से उन्हें भूलने की बीमारी हो गई। उन्हें ज्यादा समय तक कुछ याद नहीं रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि रूट कैनल के दौरान उनके मस्तिष्क के कुछ हिस्से में नुकसान हुआ है, जिसके कारण मस्तिष्क में प्रोटीन संश्लेषण नहीं हो पा रहा है।

– अगस्त 2015 में अल्जीरिया में एक दूल्हे ने शादी के एक दिन बाद ही अपनी दुल्हन को पहचानने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उसने नई नवेली दुल्हन के खिलाफ शादी के एक दिन बाद ही आरोप लगाया कि वह वैसी सुंदर नहीं दिखाई दे रही है, जैसा कि शादी के पहले दिखाई देती थी।

कोर्ट में उसने आरोप लगाया कि शादी की अगली सुबह जब मैंने जागकर अपनी पत्नी का चेहरा बगैर मेकअप के देखा तो मुझे लगा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। हालांकि वह शादी से पहले कई बार अपने मंगेतर से मिल चुका था लेकिन उस एक रात के बाद उसने अपनी पत्नी को ही पहचानने से इनकार कर दिया। यहां तक कि मानसिक प्रताड़ना के लिए कोर्ट से बीस हजार डॉलर के मुआवजे की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments