Tuesday, January 27, 2026
HomeUncategorizedबदला मौसम: दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

बदला मौसम: दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव व तेज हवाओं के चलते दिल्ली के तापमान में शनिवार को गिरावट आयी। शाम को 4.30 बजे के बाद तेज हवाएं चलने के चलते तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आयी।

शाम को 4.30 बजे तक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था। 39 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से चलने वाली तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान शाम को 5.30 बजे तक घट कर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी दिल्ली में बादल रहेंगे। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 64 फीसदी रहा। पालम में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments