Wednesday, February 5, 2025
HomeUncategorizedभगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन: बेल पर रिहा होने के बाद साध्वी...

भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन: बेल पर रिहा होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की साजिश का शिकार हुई हैं। प्रज्ञा को आज न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। मालेगांव ब्लास्ट केस में बाॅम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत दे दी।

जमानत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन है। सबसे पहले पी चिदंबरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का उपयोग किया था।

साध्वी ने देश के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे 9 साल से जेल में थी और जेल में रहते अपनी बात नहीं रख पाई।

उन्होंने कहा कि अभी मैं अर्धमुक्त हुई हूं और अच्छे इलाज के लिए स्‍वतंत्र हुई हूं। मैं अपने आत्मबल की वजह से जिंदा हूं। प्रज्ञा ने कहा कि विधर्मी लोग ही भगवा आतंकवाद का सहारा लेते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एटीएस ने उन्हें प्रताड़ित किया। उनके अनुसार वर्तमान सरकार में न्याय हो रहा है। उन्होंने जमानत के लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया।

यह है मामला

– साध्वी 23 अक्टूबर 2008 से मालेगांव ब्लास्ट मामले में जेल में बंद थीं। NIA ने मई 2016 में साध्वी को इस मामले में क्लीन चिट दी थी। 
– इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 5 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा करने के ऑर्डर दिए थे। 
– कोर्ट ने बेल देते वक्त कहा था- साध्वी एक महिला हैं। 8 साल से ज्यादा वक्त से हिरासत में हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर भी है और वह काफी कमजोर हो गई हैं, बिना सहारे चलने में भी उन्हें दिक्कत होती है। 
– साध्वी पुलिस कस्टडी में भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय में इलाज के लिए भर्ती थीं।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments