पणजी। मनोहर पर्रिकर ने गोवा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बने हैं तब वे विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए। कोंकणी मूल के पर्रिकर ने अपना शपथ ग्रहण का भाषण भी कोंकणी भाषा में ही पढ़ा।