Saturday, January 31, 2026
HomeUncategorizedमहाराष्‍ट्र: सिंधुदुर्ग के वैरी समुद्री तट पर डूबने से आठ छात्रों की...

महाराष्‍ट्र: सिंधुदुर्ग के वैरी समुद्री तट पर डूबने से आठ छात्रों की मौत

मुंबई। महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वैरी समुद्री तट पर आठ छात्रों के डूबने से मौत हो गई। ये सभी छात्र यहां कॉलेज टूर पर आए हुए थे। सभी छात्र कर्नाटक के बेलगाम स्थित मराठा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। इस कॉलेज के टूर ग्रुप में कुल 40 छात्र शामिल थे। फिलहाल विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। डूबने वालों में दो छात्राएं भी शामिल हैं। स्थाानीय पुलिस के मुताबिक तीन अन्य छात्रों को मछुआरों ने बचा लिया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए मलवान हॉस्पीतटल में भर्ती कराया गया है।
सिंधुदुर्ग पुलिस कंट्रोल अधिकारी रविंद्र घिरकर ने बताया कि स भी पीडित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के टूर ग्रुप के सदस्यह थे। सभी शनिवार की सुबह निजी बस से बेलगाम से यहां पहुंचे थे। यहां पहुंचन के कुछ देर बाद वे सभी वायरी बीच पर फोटो खींच रहे थे। वे करंट होने की चेतावनी को अनदेखा कर पानी में उतर गए। गहरे पानी में उन्हें डूबता देख वहां मौजूद मछुआरों ने तीन को बचा लिया और दो छात्राओं समेत आठ शवों को निकाल‍ लिया। जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थचल पर पहुंच गए।
पिछले साल सेल्फी के चक्कर में गई थी 14 की जानफरवरी 2016 में पुणे के इनामदार कॉलेज के कंप्‍यूटर साइंस के करीब 14 छात्रों की इसी तरह रायगढ़ के समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी।  मृतकों में तीन छात्राएं शामिल थीं। ये सभी प्रसिद्ध मुरुड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मना रहे थे।  पिकनिक मना रहे करीब 35 स्टूडेंट्स समुद्र की लहरों के बीच सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे समुद्र में डूब गए। करीब 18 छात्र तैरकर किनारे आ गए थे और पांच को बचा लिया गया था।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments