रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘मातृ’ को भारत में केवल 300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इतनी कम जगह के कारण असर सीधा कमाई पर पड़ा है।
तीन दिन के बाद फिल्म की कुल कमाई केवल 1.68 करोड़ रुपए है। एक भी दिन इसकी कमाई करोड़ तक नहीं पहुंची। ओपनिंग डे पर इसने 40 लाख का कलेक्शन हासिल किया। शनिवार को इसे 46 लाख मिले और संडे को 80 लाख हासिल हुए। पूरी क्षमता से यह फिल्म लगभग 2.50 करोड़ रोज कमा सकती थी।
फिल्म ‘मातृ’ 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई। इसकी कहानी रेप केस को लेकर है जिसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है। एक मां के बदले की कहानी है जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है। रवीना टंडन इसमें मुख्य किरदार में है।
आपको बता दें कि, कहानी माइकल पेलिको ने लिखी है और डायरेक्ट अस्तर सईद ने किया है। रवीना टंडन ने ‘मातृ’ फिल्म में कमबैक किया है। लेकिन इस फिल्म में उन्हें कोई खास तारीफ हासिल नहीं हो रही है। इसे भारतीय सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, इसका भी नुकसान फिल्म को हो रहा है।
परिवारों के दूर होने से कमाई पर सीधा असर पड़ा है। विडंबना है कि महिला प्रधान इस फिल्म को महिलाएं ही नहीं देखने आ रही हैं।