Wednesday, February 5, 2025
HomeUncategorizedसपा के उम्मीदवारों की पहली सूची तय, अखिलेश की लिस्ट में शिवपाल...

सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची तय, अखिलेश की लिस्ट में शिवपाल को जगह, अतीक आउट

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 191 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार शामिल हैं।
यूपी सीएम अखिलेश यादव की स्वीकृति से जारी की गई इस लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। उन्हें जसवंतनगर से टिकट दिया गया है।
अखिलेश ने अतीक अहमद का टिकट काट दिया है। आजम खान को रामपुर से टिकट मिला है और उनके बेटे अब्बदुला को स्वार से टिकट मिला है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को भी अखिलेश ने टिकट दिया है। नितिन को हरदोई से टिकट मिला है।
बता दें कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर तो मुहर लग चुकी है, लेकिन मामला कुछ सीटों पर फंसा हुआ है। इसलिए अब तक ना ही कांग्रेस और ना ही अखिलेश ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज अखिलेश प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेंगे।

27% मुस्लिम कैंडिडेट्स को टिकट
अखिलेश यादव ने पहली लिस्ट में 191 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए। इनमें 52 कैंडिडेट्स मुस्लिम हैं। यानी समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट में 27% मुस्लिमों को टिकट दिया है।

अखिलेश की लिस्ट के बड़े नाम
1. शिवपाल यादव, जसवंत नगर (इटावा)
2. आजम खान, रामनगर
3. अरविंद सिंह गोप, रामनगर (बाराबंकी)
4. नितिन अग्रवाल, हरदोई
5. अब्दुल्ला आजम, स्वार (रामपुर)
6. अतुल प्रधान, सरधाना
7. राजकुमार भाटी, दादरी
8. सुनील चौधरी, नोएडा
9. राजकुमार यादव, मैनपुरी
10. मो. हसन रूमी, कानपुर कैंट
इन सीटों पर हैं कांग्रेस के सिटिंग एमएलए
# शामली: मनीष चौहान (सपा), पंकज कुमार मलिक (कांग्रेस)
# सयाना, बुलंदशहर: राजकुमार लोधी (सपा), दिलनवाज खान (कांग्रेस)
# खुर्जा, बुलंदशहर: नंदकिशेर बाल्‍मीकि (सपा), बंसी सिंह (कांग्रेस)
# मथुरा: अशोक अग्रवाल (सपा), प्रदीप माथुर (कांग्रेस)
# गंगोह, सहारनपुर: इंद्रसेन (सपा), प्रदीप कुमार (कांग्रेस)
# स्‍वार, रामपुर: अब्‍दुल्‍ला आजम (सपा), नवाब काजिम अली खान (कांग्रेस)
# किदवईनगर, कानपुर: ओम प्रकाश मिश्रा (सपा), अजय कपूर (कांग्रेस)

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments