हिंदी वाली ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ अभी भी शानदार कमाई कर रही है। बीते वीकेंड पर इस संस्करण ने 18 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की। यह इसका चौथा वीकेंड था। नई फिल्मों की धंधा इससे अभी भी बिगड़ रहा है. इस वर्जन की कुल कमाई अब 478 करोड़ रुपए है। इतनी कमाई करने में इसने केवल 24 दिन का समय लिया है। अब इसका लक्ष्य जल्द से जल्द भारत में 1000 करोड़ कमाना है। देश में ग्राॅस कमाई तो 1260 करोड़ रुपए के लगभग है।
इसके सभी संस्करणों की कमाई भारत में कम नहीं हुई है। सभी भाषाओं की ‘बाहुबली 2’ ने केवल भारत से लगभग 980 करोड़ रुपए नेट कमाई की है।
भारत में हर दिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो पहले कभी किसी भी भाषा की फिल्म ने नहीं देखे। दूसरे देशों की बात करें तो वहां इसे 275 करोड़ रुपए की ग्राॅस कमाई हुई है। अकेले अमेरिका से ही 128 करोड़ रुपए मिले हैं।
यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में लगी है। एसएस राजमौली की इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, प्रभास, रमैया कृष्णन, सत्यराज और तमन्ना भाटिया ने खास रोल निभाए हैं।
भारत में इस फिल्म को 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। तीन हफ्ते बाद इस संख्या में कमी आई है। दक्षिण भारत में 650 परदों पर इसे रिलीज किया गया था। जहां तक फिल्म की बात है, मिले-जुले रिव्यूज इसे मिले, फिर भी लंबे समय तक माहौल बना रहने वाला है। दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर यह रिलीज हुई थी।