Thursday, February 6, 2025
HomeUncategorizedजीत के बाद धोनी के मुरीद हुए स्मिथ

जीत के बाद धोनी के मुरीद हुए स्मिथ


पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में आज यहां मुंबई इंडियन्स पर 20 रन जीत से फाइनल में जगह बनाने के बाद बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए 160 रन से अधिक के स्कोर को पर्याप्त बताया।  पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के मध्यक्रम को सुंदर(16 रन पर तीन विकेट) ने ध्वस्त किया जिससे टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सुंदर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘‘टीम से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने धोनी का जिक्र करते कहा कि कुछ बड़े नाम काफी अच्छा खेले। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में शानदार पारी खेली जबकि मनोज तिवारी और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।’’ अंतिम दो आेर में बने 41 रन के संदर्भ में स्मिथ ने कहा, ‘‘अंतिम दो आेवर में धोनी और तिवारी ने कुछ अच्छे शाट मारे जिससे टीम लय में आ गई और उससे गेंदबाजी में भी मदद मिली।’’ स्मिथ ने वाशिंगटन सुंदर की भी तारीफ की। 

शारदुल ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जयदेव उनादकट और लाकी फग्र्यूसन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। मुंबई की आेर से पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।  पुणे ने इससे पहले मनोज तिवारी (58) और अजिंक्य रहाणे (56) के अर्धशतकों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंद में नाबाद 40, पांच छक्के) की तूफानी पारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए। तिवारी ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 और धोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।  

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments