Monday, February 2, 2026
HomeUncategorizedनाचते-नाचते मर गया दूल्हा

नाचते-नाचते मर गया दूल्हा

बड़ोदराः गुजरात के बड़ोदरा में एक ऐसी घटना घटी, जिससे दो परिवारों में सन्नाटा पसर गया. न्यूज18 चैनल के अनुसार, रनोली गांव में राजा सोलंकी की शादी तय हुई थी. समय पर बारात रनोली गांव पहुंच गयी. परिजनों ने दूल्हे को कंधे पर उठा रखा था. दूल्हा पूरी मस्ती में था. नाच रहा था. उसके साथ बाराती भी नाच रहे थे. एकाएक सन्नाटा पसर गया.दरअसल, अपने परिजनों के कंधे से दूल्हा गिरा और उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दूल्हे ने देसी और विदेशी दोनों शराब पी रखी थी. इसी को उसकी मौत की वजह भी बताया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि दूल्हा अपने परिजन के कंधे पर बैठ कर नाच रहा था. अचानक उसकी गर्दन एक तरफ लुढ़क गयी. लोग उसे घेर कर खड़े हो गये और कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. अचानक से हुए हादसे से सभी हैरान रह गये. किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ. लेकिन, जिस लड़की से उसकी शादी होनी थी, उसकी तो दुनिया ही उजड़ गयी. जिसके बेटे की शादी हो रही थी, उनकी भी तो दुनिया उजड़ गयी.

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments