Tuesday, March 10, 2026
Homeमनोरंजनजस्टिन बीबर गाना नहीं गा रहे थे, सिर्फ होठ हिलाकर चले गए!

जस्टिन बीबर गाना नहीं गा रहे थे, सिर्फ होठ हिलाकर चले गए!

मुंबई: भारत में पॉप सनसनी जस्टिन बीबर के देश में आयोजित पहले कंसर्ट में उन्हें सुनने यहां आये प्रशंसकों को उस वक्त भारी निराशा हुई जब उन्हें यह अहसास हुआ कि बीबर अपने कुछ गानों पर सिर्फ सुर में सुर मिला रहे थे.एक आयोजक ने कहा कि अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के एशियाई चरण के भाग के तौर पर भारत आये बीबर के बारे में माना जा रहा है कि वह देश से रवाना हो चुके हैं.पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि 23 वर्षीय गायक नयी दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जायेंगे.
नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में कल शाम हजारों प्रशंसकों के साथ निर्देशक अनुराग बासु भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे जो बीबर के बड़े प्रशंसक है.उन्होंने कहा कि कोल्ड वाटर गायक तैयार नहीं था.

बासु ने बताया, ‘मुझे खुशी होती अगर वह सारे गाने लाइव गाते. उन्होंने सिर्फ चार गाने लाइव गाये. उनके स्तर के कलाकार को लाइव गाना चाहिये. वह तैयार नहीं थे.’ समारोह में मौजूद एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ‘मैं कोल्डप्ले के कंसर्ट में भी शामिल हुआ था और मुझे लगता है कि वह इससे बेहतर था.जस्टिन की पर्फारमेंस में उर्जा की कमी थी और उससे भी खराब यह कि वह अपने कई गानों पर सिर्फ होठ हिला रहे थे.’

‘यह साफ दिख रहा था कि वह यह गाने नहीं गा रहा था’
पुणे से यहां आकर कंसर्ट के लिये 36000 रूपये प्रति पास खर्च करने वाले एक दंपति ने कहा कि बीबर के इस कार्यक्रम में मजा किरकिरा हो गया.पति ने कहा, ‘यह साफ दिख रहा था कि वह यह गाने नहीं गा रहा था.’ सोशल मीडिया पर भी कनाडाई गायक की काफी किरकिरी हो रही है.करीब डेढ़ घंटे तक बीबर स्टेज पर रहे और उन्हें देखने के लिये हजारों प्रशंसकों के साथ बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार और उनके बच्चे भी जुटे थे.

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments