Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedकेजरीवाल पर 'ट्रिपल अटैक', CBI में दर्ज कराएंगे FIR

केजरीवाल पर ‘ट्रिपल अटैक’, CBI में दर्ज कराएंगे FIR

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सीबीआई के पास जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल के नाम से एक पत्र जारी किया. पत्र के जरिए कपिल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिर जहर उगला. वो बोले, ‘ मैंने जिस गुरू से बाण चलाना सीखा, आज उन्हीं पर तीर चलाने हैं.’ साथ ही कपिल ने केजरीवाल को उनके खिलाफ दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने के चुनौती दी.

चुनाव लड़ने की चुनौती
कपिल मिश्रा ने कहा कि, ‘मुझे बताया गया है कि आप मेरी विधानसभा सदस्यता खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. आपको चुनौती देता हूं. इस्तीफा दीजिए और दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लीजिए. करावल नगर या नई दिल्ली, किसी भी सीट से चुनाव लड़ लीजिए.

‘आपकी(केजरीवाल) हर चाल जानता हूं’
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘अरविंद जी आपको पता है कि अगर उस दिन मैं एसीबी को पत्र नहीं लिखता तो आप मुझे मंत्रिमंडल से नहीं निकालते.’

कपिल ने कहा, ‘आपने छल कपट और झूठ का चक्रव्यूह बनाया है, मैं उसे अकेले तोड़ने निकला हूं.’

‘CBI को दूंगा सभी सबूत’
कपिल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल विधानसभा में बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेंगे. वो बोले, ‘सीबीआई को सबकुछ बताऊंगा और सबूत दूंगा.

‘मैं भावुक हूं’
कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के प्रति सम्मान भी दिखाया. उन्होंने कहा, ‘जिस गुरू से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना सीखा, आज उसी के खिलाफ एफआईआर कराने जा रहा हूं. मैं भावुक हूं, आपसे माफी मांगता हूं. कपिल ने कहा कि केजरीवाल मेरे भगवान रहे हैं.

11.30 बजे जाएंगे CBI
मंत्रिपद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने सोमवार शाम ऐलान किया कि वो सीबीआई जाकर तीन एफआईआर दर्ज कराएंगे. कपिल ने सीबीआई को सबूत सौंपने का भी दावा किया.

पहली FIR: कपिल ने बताया कि पहली एफआईआर अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र के बीच हुई कैश डील के खिलाफ कराई जाएगी.

दूसरी FIR: कपिल ने ऐलान किया कि दूसरी एफआईआर इस बारे में कराई जाएगी कि कैसे सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदारों की लैंड डील में मदद की.

तीसरी FIR: कपिल ने बताया कि तीसरी एफआईआर आप नेताओं के विदेशी टूर को लेकर कराई जाएगी. कपिल ने कहा कि सत्येंद्र जैन, आशीष खेतान, राघव चड्ढा, संजय सिहं और दुर्गेश पाठक ने विदेश टूर पर अवैध पैसा खर्च किया.

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments