Friday, November 14, 2025
HomeUncategorizedपर्रीकर के तंज पर दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, बताया सत्ता का...

पर्रीकर के तंज पर दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, बताया सत्ता का भूखा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और गोवा के पार्टी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर ट्विटर के जरिये निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने पर्रिकर और नितिन गडकरी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का इल्ज़ाम लगाने के साथ-साथ गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा पर भी संवैधानिक नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता ने मनोहर पर्रिकर और भाजपा को सत्ता का भूखा बताया है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में पर्रिकर से गोवा की जनता से माफ़ी मांगने को कहा है।
दरअसल मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार संसद पहुंचे थे, पर्रिकर ने संसद में अपने सहयोगियों का आभार प्रकट किया साथ ही दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो दिग्विजय सिंह का धन्यवाद करते हैं, उनकी बदौलत गोवा में भाजपा की सरकार बन पाई है।
पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को गोवा में कांग्रेस की सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा था, लेकिन उन्होंने अपना सारा समय घूमने में बिता दिया और भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हुई।
कांग्रेस के विधायक विश्वजीत राणे ने भी गोवा में कांग्रेस की सरकार न बन पाने के लिए दिग्विजय सिंह को ज़िम्म्मेदार बताया था, बाद में राणे ने फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था और कांग्रेस व विधायक पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
ज्ञात हो कि गोवा में 4 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 13 ही सीटें मिल पायी थीं। कम सीटें मिलने के बावजूद भाजपा ने अन्य और निर्दलीयों के सहयोग से राज्य में सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।

– See more at: http://naidunia.jagran.com/national-thanks-to-nitin-gadkari-for-aggressive-mla-buying-digvijay-singh-to-manohar-parrikar-1080056#sthash.p6hoxb7g.dpuf

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments