मुंबई : (Mumbai) शारदीय नवरात्र के शुरुआत में महत्व कुछ ही घंटे बचे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर एक्टर अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के लिए एक खूबसूरत नवरात्र स्पेशल गाना गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस देवी गीत ‘माई के सजाओ रे’ में अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन किया है, जिसकी प्रस्तुति बेहद मनमोहक और आकर्षक है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह के इस भक्ति में गाने की गूंज अब पूजा पंडालों में सुनाई देने लगी है।
अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत ‘माई के सजाओ रे’ को लेकर कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा अपने भक्तों के लिए हमेशा खड़ी रही हैं, साथ ही उनका श्रृंगार भी बेहद खूबसूरत और मनमोहन लगता है। मां दुर्गा शक्ति स्वरूप होने के साथ-साथ चारों लोकों में सबसे सुंदर है और उनकी सुंदरता परोपकारी है। माता का हर रूप हमारे दिलों में बसता है। हम नवरात्र के 9 दिन उनके सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं, जिससे हमारे जीवन में मां की कृपा बनी रहे। मेरा यह गीत भी मां के चरणों में समर्पित है। अक्षरा सिंह हर साल नवरात्रि के अवसर पर एक से बढ़कर एक गाने लेकर आती हैं और मां दुर्गा के भक्तों के दिलों में जगह बना लेती हैं।