स्पोर्ट्स डेस्क. भारत-इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल कटक में खेला जाएगा। पुणे वनडे जीतकर भारत 1-0 की बढ़त बना चुका है। कटक में अगर टीम इंडिया जीतती तो सीरीज पर भी उसका कब्जा हो जाएगा। कटक में विराट कोहली टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा सेन्चुरी लगाने के सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के 16वें प्लेयर बन सकते हैं। इस मैच में ऐसे ही 8 रिकॉर्ड बन सकते हैं।
– भारत ने कटक में 15 मैच खेले हैं, जिनमें से 11 मैच जीते हैं। यहां भारत-इंग्लैंड के बीच 4 मुकाबले हुए। 2 भारत और 2 इंग्लैंड ने जीते।
– कटक में भारत ने आखिरी मैच नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसमें टीम इंडिया 169 रन से जीती थी।
– वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भारत का आखिरी मैच यहां नवंबर 2008 में हुआ था। इसमें भारत 6 विकेट से जीता था।
– इस मैदान पर किसी भी टीम का बनाया हाइएस्ट टोटल 363/5 रन है जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में बनाया था।
– वहीं किसी विदेशी टीम का सबसे बड़ा स्कोर 270/4 रन है जो इंग्लैंड ने नवंबर 2008 में भारत के खिलाफ बनाया था।
– इस ग्राउंड पर सबसे बड़ी जीत (169 रन) भारत के नाम पर दर्ज है, जो उसने नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की थी।
– टीम इंडिया अगर चेज करती है और विराट सेन्चुरी लगाते हैं तो वे टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा सेन्चुरी बनाने का सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
– फिलहाल, टारगेट चेज करते वक्त दोनों प्लेयर्स के नाम 17 सेन्चुरी लगाने का रिकॉर्ड है।
– विराट ने सीरीज के पहले वनडे में 122 रन की इनिंग खेली थी। इसी मैच में विराट ने टारगेट चेज करते हुए सेन्चुरी लगाने का सचिन का रिकॉर्ड बराबर किया था।
IND v/s END: दूसरा वनडे कल कटक में, मैच में बन सकते हैं ये 8 रिकॉर्ड्स
RELATED ARTICLES
Continue to the category