Monday, September 1, 2025
HomeUncategorizedRPSvSRH: धौनी फिर बने फिनिशर, आखिरी गेंद पर चौके से जिताया मैच

RPSvSRH: धौनी फिर बने फिनिशर, आखिरी गेंद पर चौके से जिताया मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में आज पहला मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धौनी ने नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली। धौनी एक बार फिर फिनिशर के रूप में नजर आए।

उन्होंने 31 गेंद पर 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से ये पारी खेली और चौके से टीम को जीत दिलाई। धौनी पूरी तरह से पुराने रंग में दिखे और छक्के से अपना पचासा पूरा किया। इसके अलावा मनोज तिवारी 8 गेंद पर 17 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

पुणे ने 121 रनों पर बेन स्टोक्स के रूप में चौथा विकेट गंवाया था। स्टोक्स 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके बाद धौनी और मनोज ने मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। आखिरी दो ओवर में पुणे को 30 रनों की जरूरत थी, धौनी ने भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर में 19 रन जड़ डाले।

पुणे ने 98 रनों पर तीसरा विकेट गंवाया था। सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 59 रन बनाकर रनआउट हुए। इससे पहले 87 रनों पर पुणे ने दूसरा विकेट गंवाया था। कप्तान स्टीव स्मिथ 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

पुणे को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। राहुल त्रिपाठी और स्मिथ तेजी से रन बनाए। 10 ओवर तक पुणे ने एक विकेट पर 83 रन बना लिए थे। राहुल फिफ्टी जड़ चुके हैं, 32 गेंद पर उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए।

पुणे ने अपना पहला विकेट 15 रनों पर गंवाया। अजिंक्य रहाणे ने सात गेंद पर दो रन बनाए, और बिपुल शर्मा की गेंद पर सिद्धार्थ कौल को कैच थमाकर आउट हुए। त्रिपाठी जब 17 रन पर खेल रहे थे तो मोहम्मद सिराज की गेंद पर बिपुल शर्मा ने उनका एक कैच टपकाया। अगली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने साबित कर दिया कि हैदराबाद को ये कैच टपकाना काफी महंगा पड़ सकता है।

इसके बाद स्मिथ और राहुल ने पारी को संभाला। स्मिथ 21 गेंद पर 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए।

RELATED ARTICLES
Continue to the category

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments